Wednesday , 28 October 2026

दिल्ली में 14 फरवरी से खुल रहे नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल, शिक्षकों को करना होगा इन निर्देशों का पालन

नेशनल डेस्क: कोरोना के चलते  दिल्ली में लंबे समय तक बंद रहने के बाद 7 फरवरी को कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल फिर से खुल  गए, जबकि 14 फरवरी से नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल फिर से खुलेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

28 दिसंबर को हुए थे स्कूल बंद

शहर में स्कूलों को कुछ समय के लिए फिर से खोल दिया गया था, पिछले साल 28 दिसंबर को ओमीक्रोन के कारण की तीसरी लहर को देखते हुए फिर से बंद कर दिया गया था। जबकि केंद्र ने अपने दिशा-निर्देशों से छात्रों को शारीरिक रूप से स्कूलों में उपस्थित होने के लिए माता-पिता की सहमति को राज्य सरकार पर छोड़ा गया था।

शिक्षा निदेशालय ने दिए हैं ये खास निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने ये खास निर्देश दिए हैं, जिसमें स्कूल खुलने के बाद बच्चों पर एक सप्ताह तक किताबें लाने का दबाव नहीं बनाया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया जाएगा, इसके साथ ही स्कूल खुलने पर शिक्षकों को बच्चों व उनके साथ पहुंचे अभिभावकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करना होगा। कक्षा में पहुंचने पर शिक्षक बच्चों से उनके लॉकडाउन के समय का अनुभव साझा करने के लिए कहेंगे। यदि कोई बच्चा अपना अनुभव साझा करने में असहज महसूस करेगा तो शिक्षक उस पर दबाव नहीं बनाएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *