हरियाणा डेस्क: सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव कौशल को हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। संजीव कौशल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के प्रधान सचिव और प्रदेश के डीपीआर भी रह चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
संजीव कौशल 1986 बैच के अधिकारी हैं। तो वहीं पीेके दास हरियाणा के एफसीआर होंगे।

मनोहरलाल सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं संजीव कौशल
बता दें, विजयवर्धन आज चीफ सेक्रेटरी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी जगह पर संजीव कौशल को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। कौशल ने विभिन्न सरकारों में कई महत्वपूर्ण विभागों में अनुकरणीय तरीके से काम किया है।

वे मनोहर लाल सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। संजीव कौशल की गिनती हरियाणा के कर्मठ, मेहनती, ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। उन्होंने एडिशनल चीफ सैक्रेटरी राजस्व विभाग के रूप में जिस तरह लाल डोरा की समस्या को हल किया वो सरकार के लिए वरदान साबित हुई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
