हरियाणा डेस्क: हरियाणा के भाजपा नेता संपत सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी का पद ठुकरा दिया है। जी हां उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को चिट्ठी लिखकर पदभार ग्रहण करने से साफ इंकार किया है। साथ ही उन्होंने ट्वीटर के जरिए भी ये जानकारी दी है।

बता दें हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह को भाजपा ने हाल ही में भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाया था। लेकिन अब वे भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनने से मना कर रहे हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
