नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के मामले लगातार रफ्तार पकड़ रहे हैं। देखा जाए तो इस वक्त देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल और राजस्थान से सामने आ रहे है। इसी के चलते कोरोना के नये मामलों पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उनका कहना है कि, केरल की सरकार ने बड़ी गलती की है, तभी वहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। उन्होंने इस पर राजस्थान की गहलौत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने कांवड़ यात्रा रोक दी थी। लेकिन उन्होंने इस पर पहले ध्यान नहीं दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस पर भड़के भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय देश कोरोना से लड़ रहा था तब कांग्रेस को संसद में चर्चा करनी थी। आज जब संसद का सत्र चल रहा है तो कांग्रेस पार्टी उसे चलने नहीं दे रही है। साथ ही उनका कहना था कि, लोगों ने आपको संसद में बहस करने के लिए चुना है। कोरोना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को छोड़कर कांग्रेस केवल संसद के नहीं चलने देने का बहाना खोजती रहती है। उन्होंने संसद में कागज फाड़कर फेंकने को बेहद गैरजिम्मेदाना रवैया बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रही है. राहुल का मतलब ही गैरजिम्मेदार होता है।
Read More Stories
- हिमाचल: लाहौल में आई बाढ़ तो किन्नौर में बादल फटा, मां-बेटे समेत 14 लापता
- एक बार फिर कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई टेंशन! देश में 24 घंटे में सामने आए इतने मामले
केरल में बनी नयी सरकार पर साधा निशाना
आपको बता दें कि, केरल में बनी नयी सरकार पर भी पात्रा ने निशाना साधा है उन्होंने कहा कि, आज केरल में आखिर हो क्या रहा है? केरल में कोरोना के 22,000 केस आये हैं, और यह मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अखबारों में छपा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मानो ये दूसरी लहर नहीं बल्कि केरल में कोरोना की एक और लहर शुरू हो चुकी है। बीते 4 हफ्तों में केरल में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
