Sunday , 26 July 2026
'Saiyaara' का 20वें दिन भी जलवा

‘Saiyaara’ का 20वें दिन भी जलवा, ‘Dhadak 2’ और ‘Son of Sardar 2’ बुरी तरह फेल

बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते भी एक बड़ी जीत दर्ज की है अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) ने। जहां एक ओर ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसे बड़े नाम वाली फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गई हैं, वहीं Saiyaara 20 दिनों बाद भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। आइए जानते हैं ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Saiyaara का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला, 306 करोड़ का आंकड़ा पार

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म Saiyaara ने 306 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल। वहीं, अजय देवगन की Son of Sardar 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी की Dhadak 2 छठे दिन भी दर्शकों को लुभाने में असफल रहीं।अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा Saiyaara दर्शकों के दिलों में उतर चुकी है। फिल्म ने 20वें दिन ₹2 करोड़ का कारोबार किया और कुल कलेक्शन ₹306.60 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Son of Sardar 2 की रफ्तार थमी, कमाई 32 करोड़ से भी कम

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म Son of Sardar 2 की शुरुआत भले ही चर्चित रही हो, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद से बहुत कम रहा। फिल्म ने छठे दिन ₹1.65 करोड़ का कलेक्शन किया।

Dhadak 2 का भी फीका प्रदर्शन, 15 करोड़ पर अटकी कमाई

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की Dhadak 2 को लेकर शुरुआती बज़ अच्छा था, लेकिन कहानी दर्शकों को बांध नहीं पाई। फिल्म ने छठे दिन सिर्फ ₹1 करोड़ की कमाई की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *