Saturday , 25 July 2026

‘बसपन का प्यार गाने से हिट हुए सहदेव दिरदो सड़क हादसे में घायल, रैपर बादशाह ने कही ये बात

नेशनल डेस्क- रायपुर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर ‘बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..’ गाने से मशहूर हुए सहदेव दिरदो का एक्सीडेंट हो गया था। उसका जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बता दें, उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। जिससे हालत में बुधवार को भी सुधार नहीं हुआ। इसके चलते उसे​​​​​​ जगदलपुर से रायपुर रेफर कर दिया गया। मशहूर रैपर बादशाह की एक टीम भी रायपुर पहुंची है। हालांकि वह अभी होश में है और परिजनों से थोड़ी बहुत बातें भी कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाइक का एक्सीडेंट
मंगलवार की शाम सहदेव अपने परिजनों के साथ बाइक से निकला था। बाइक पर 3 लोग सवार थे। सहदेव सबसे पीछे बैठा था। इस बीच शबरी नगर के पास अचानक बाइक का एक्सीडेंट हो गया। पीछे बैठने की वजह से हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोग उसे लेकर फौरन सुकमा जिला अस्पताल गए। सुकमा कलेक्टर और SP भी फौरन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर करवाया।

Read More Stories:

बादशाह भी लगातार ले रहे हेल्थ अपडेट
इंडस्ट्री के मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव का हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। बादशाह ने ही सहदेव को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है। सहदेव के करीबी पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि एक्सीडेंट की खबर सुन कर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक बादशाह ने 6 से 7 बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है। बादशाह ने कहा है कि, अगर कोई भी परेशानी या जरूरत हो तो सीधे परिजन उनसे बात कर सकते हैं। देश के किसी भी अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो तो वहां करवाएं, उनकी टीम पूरी मदद करेगी। बादशाह की एक टीम भी सहदेव से मुलाकात करने के लिए पहुंच गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *