Sunday , 26 July 2026

पंजाब, हरियाणा सहित इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 23 से 26 दिसंबर के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, हरियाणा में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति की चेतावनी दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी उत्तर प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह 8 बजे तक (22 दिसंबर) तक न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस और यूपी, दक्षिण राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


स्काईमेटवेदर के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बरसात और बर्फबारी संभव है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में घना कोहला छा सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *