5 मई 2019 भोपाल जिला चुनाव अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस प्रज्ञा पर चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध के दौरान प्रचार करने को लेकर भेजा गया है। आयोग को शिकायत मिली थी कि तीन दिन के प्रतिबंध के बावजूद प्रज्ञा चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनाव अधिकारी ने साध्वी प्रज्ञा से जवाब मांगा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार पर तीन दिन की रोक लगा दी थी। प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर विवादित बयान दिया था। इसी को लेकर यह कार्रवाई हुई थी। प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद गिराने को गर्व की बात बताया था।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि वह बाबरी मस्जिद ढांचे पर चढ़ी थीं और उसे गिराने में मदद की थी। साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा था कि बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था- ‘मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था। अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे।’ मध्यप्रदेश के भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
