Saturday , 12 September 2026

अमित शाह का विरोध नहीं स्वागत करेंगे – दुष्यंत चौटाला

भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह की जींद में होने वाली रैली को लेकर जाट समुदाय ने विरोध करने के फैसले को वापिस ले लिया हो लकिन हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी इनेलो अभी भी अपने ऐलान पर कायम है,इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला का कहना है कि हम अमित शाह का विरोध नहीं स्वागत करेंगे लकिन वो स्वागत काले झंडे दिखाकर करेंगे। दुष्यंत आज सिरसा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इनैलो सांसद दुष्यंत चौटाला का कहना है कि हमारी युवा इकाई अमित शाह का स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा की जनता से जो वायदे किये थे वो पुरे नहीं कर रही है,इसका एहसास हम उनको करवाएंगे। दुष्यंत ने कहा कि खट्टर साहब जितनी फ़ोर्स अमित शाह के स्वागत में बुला रहे हैं अगर इतना प्रयास SYL नहर के निर्माण के लिए करते तो आज हरियाणा का किसान खुशहाल होता।

 

दुष्यंत ने कहा 6 करोड़ का आर्थिक बोझ सरकार हरियाणा पर डालकर अपनी पब्लिसिटी कर रही है। जाट समुदाय के साथ किये फैसले पर दुष्यंत ने कहा कि ये सब अमित शाह की रैली को लेकर किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से कोई काम करवाना है तो उसका तरीका विरोध करने से हल होता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *