Monday , 27 July 2026

रोड़वेज कर्मियों की हड़ताल जारी, प्रशासनिक अमला बस चलवाने में जुटा

भिवानी, 20 अक्तूबर: रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल के पाँचवें दिन यानि शनिवार को भी प्रशासन और रोडवेज़ विभाग के अधिकारी सुबह से ही बसों का परिचालन सुनिश्चित करने में लगे रहे। सुबह 7:00 बजे आठ बसों को विभिन्न रूटों पर रवाना किया गया।
भिवानी डिपो के महाप्रबंधक एवं SDM सतीश कुमार सैनी ने बताया कि यात्रियों को त्यौहार के सीज़न में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि विभाग के जितने भी चालक परिचालक जोकि हड़ताल पर नहीं है उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस, फायर ब्रिगेड और दूसरे विभागों से भी चालकों को बुलाया गया है।
उन्होंने वैकल्पिक इंतजाम को पर्याप्त बताते हुए कहा कि विभाग हड़ताल से निपटने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बाइस कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किए गए हैं जिनमें से चार को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
रोड़वेज कर्मियों की हड़ताल का असर आमजन पर पद रहा है। यात्रियों को आनेजाने में परेशानी हो रही है।
 बता दें की तीन दिन की छुट्टी के चलते आज भी यात्री कम दिखे और बसें ज़्यादा। विभाग इंतज़ाम करने के दावे तो कर रहा है मगर ऐसा कब तक चलेगा। सरकार झुकने को तैयार नहीं और दूसरी तरफ कर्मचारी हठ पर अड़े हैं अगर कोई पिस रहा है तो वो है आम जनता।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *