Saturday , 31 October 2026

50 लाख के मुआवजे की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

कोरोना जैसी महामारी के दौरान रोड़वेज कर्मचारियों द्वारा की जा रही जोखिम भरी ड्यूटी के समय कोरोना की चपेट में आने से हुई तीन कर्मचारियों की मौत के मामले में मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा 50 लाख रुपये मुआवजा देने और रोडवेज कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने पलवल डिपो के वर्क्स मैनेजर जितेंद्र कुमार यादव को हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा,,,,,,,,वहीं डिपो प्रधान गंगाराम सौरोत ने कहा कि उनके द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है,,,,,,, कि कोरोना की चपेट में आने से हुई जींद डिपो के सतपाल परिचालक और सिरसा डिपो के चन्द्रशेखर धम्मी मैकेनिक एवं पलवल डिपो से दिपक चालक की मौत होने पर उनके परिजनों को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा सरकार द्वारा तुरन्त प्रभाव से दिया जाए,,,,,,ताकि इनके परिवारों का पालन पोषण ठीक से हो सकें,,,,,उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते विभाग के सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य, नगरपालिका और पुलिस कर्मचारियों की तरह 50 लाख रूपये एक्शग्रेसिया बीमा पॉलिसी में शामिल किया जाए,,,,,,इसके आलावा सभी बसों को सैनेटाइज करवाने के अलावा ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को पी.पी.ई. किट, मास्क, सैनेटाइजर, दस्ताने सहित सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएं,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होने कहा कि ड्यूटी के दौरान बसों में दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले यात्री सफर कर रहे है,,,,,,, इसलिए कोरोना से बचाव के लिए रोजाना ड्यूटी समाप्त होने पर सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया जाए,,,,,कर्मचारियों द्वारा लगातार दिन रात की जा रही ड्यूटी के दौरान सरकार द्वारा कर्मचारियों को इन्सैन्टीव दिया जाए,,,,, रोड़वेज कर्मचारी पहले ही जोखिम भरी ड्यूटी कर रहे हैं,,,,,,परन्तु कोरोना महामारी के चलते जान जोखिम में डाल कर कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं,,,,,,,इसलिए सभी कर्मचारियों को 5000 रूपये प्रति माह जोखिम भत्ता तुरन्त लागू किया जाए,,,,,उन्होंने कहा कि वो विभागीय अधिकारी और सरकार से आशा करते है,,,,, कि वो कर्मचारियों की समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही करेंगें,,,,,,,ताकि इस संकट की घड़ी मेंं विभाग के सभी कर्मचारी भविष्य में भी बढ़ – चढ़ कर अपना योगदान दे और उत्साहित होकर कार्य करे,,,,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *