पंचकूला में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई। मृतक युवक का नाम विकास बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 24 साल है। जो कि गांव बीड घग्घर में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक युवक के भाई ने बताया मेरा भाई विकास सेक्टर 26 पुलिस लाइन में सफाई कर्मचारी का काम करता था। ड्यूटी करके घर वापिस आ रहा था। जैसे ही पुराना पंचकूला की लाइट्स तक पहुचे। तो एक बाइक काले रंग की पल्सर सवार के साथ टक्कर हुई और मेरे भाई का सिर फुटपाथ पर जा टकराया जिस से मेरे भाई की मौत हो गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंचकूला सेक्टर 1 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी। जानकारी के अनुसार मृतक युवक विकास स्प्लेंडर बाइक नंबर HR03Z2099 पर ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। जब वह पिंजौर से आते हुए पल्सर काले रंग की जिसका नंबर HR07AB8629 बाइक से मनीमाजरा की तरफ मुड़ा तभी टक्कर हुई और मौके पर ही विकास की मौत हो गयी। मामला दर्ज कर लिया है। बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौप दी जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
