सोहना, 7 दिसंबर(सतीश कुमार राघव): रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया हैं। जहां एक चाचा ने 12 वर्षीय भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी चाचा ने करीब 6 महीने पहले इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस गुनाह का खुलासा तब हुआ जब अचानक नाबालिग की तबीयत खराब हुई और उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नाबालिग ने अपने चाचा की करतूत डॉक्टर को बताई और डॉक्टर ने तुरंत इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मामला सोहना के भूड़ पाड़ा वार्ड नंबर- 13 इलाके का है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित ने बताया कि रिश्ते में चाचा जोकि पीड़ित के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी ने एक दिन नशे की हालत में जबरन इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। करीब छः महीने बाद जब नाबालिग की तबीयत खराब हुई तो उसे सफदरजंग अस्पताल लाया गया जहां पीड़ित ने डॉक्टर्स के सामने इस बात का खुलासा किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिसके लिए बक़ायद पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
