Monday , 27 July 2026

हरियाणा: रोडवेज बस और डंपर की आपस में भिडंत, 1 की मौत 15 घायल

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के भिवानी जिले में आज यानि की सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक की मौक़े पर मौत हो गई और 15 के क़रीब लोग घायल हो गए। हादसा धनाना गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस और एक डंपर की टक्कर होने से हुआ। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी बस में सवार करीब 7 महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही रोडवेज व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां परिजनों व आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। मृतक डंपर चालक धर्मबीर(42) सुल्तानपुर गाँव हिसार रहने वाला था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *