सिरसा, 23 अक्तूबर( सुरेन्द्र सैनी): 16 अक्टूबर से जारी रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का समर्थन सरकारी और निजी संगठनों के साथ साथ रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी शुरू कर दिया है। सिरसा के निजी होटल में रिटायर्ड कर्मचारियों ने रोडवेज के सरकार द्वारा निजीकरण करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मियों की मांगों को पूरा करें। साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने रोडवेज कर्मियों की मांगे पूरी नहीं तो वे भी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान किशोरी लाल मेहता ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को हिसार में पेंशन बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सरकार के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष आर सी जग्गा सहित अनेक नेता शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मियों के लिए सरकार नई पेंशन प्रणाली वापिस लेकर पुरानी पेंशन स्कीम लागु करें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागु करें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो रिटायर्ड कर्मचारी भी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
