Monday , 27 July 2026

टोहाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में नाबालिग लड़कियों से संबंधित तीन मामले दर्ज

टोहाना, 21 मई(नवल सिंह): टोहाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय में नाबालिक लड़कियों से सम्बन्धित अपराध के तीन मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें दो मामले पोस्कों एक्ट के तहत दर्ज हुए तो एक अन्य मामला नाबलिग की गुमशुदगी का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि नाबालिग से सम्बन्धित तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक गुमशुदा नाबालिग लडकी के मामले में डीएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस साईबर की मदद ले रही है। पुलिस को विभिन्न स्थानों पर भेजा जा रहा है डीएसपी ने जल्द इस मामले को सुलझाने का दावा किया है।

 

बता दें, नाबालिग को लापता हुए एक सप्ताह हो गया है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *