उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से ऑनर किलिंग से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर, एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 15 दिन पहले आवासीय विद्यालय केजीबीवी से घर आई छात्रा की हत्या कर परिजनों ने उसे जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन अधजला शव छोड़कर फरार हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। कोठी पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गांव में कैंप कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छात्रा की हत्या कर उसके शव को खेत में ले जाकर जलाया
पुलिस के मुताबिक यहां के निवासी बिंदा प्रसाद की बेटी रोशनी सिद्धौर के कैसरगंज स्थित स्कूल केजीबीवी में कक्षा आठ मे पढ़ाई करती है। 15 दिन पहले छात्रा आवासीय विद्यालय से अपने घर आई थी। सोमवार की रात परिजनों ने छात्रा की हत्या कर उसके शव को खेत में ले जाकर जला रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। ऑनर किलिंग की घटना को लेकर सीओ हैदरगढ़ कोठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। इससे पहले परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए।
Read More Stories:
फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के पीछे विद्यालय का कनेक्शन होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मामला संदिग्ध है। खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। परिजनों के पकड़ में आने के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
