नेशनल डेस्क: बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन जनवरी से शुरू होने वाले बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो रही है। अभी टीका 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगा। आज से करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का ऐलान किया था। बच्चों के लिए फिलहाल वैक्सीन का सिर्फ एक विकल्प होगा, जो ‘कोवैक्सीन’ होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होगा ?
- सबसे पहले gov.in वेबसाइट पर जाएं
- अगर आप कोविन पर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा
- यहां आपको बच्चे का नाम, उम्र जैसी कुछ जानकारियां देनी होगी
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा
- फिर आप अपने इलाके का पिन कोड डालें
- आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी
- इसके बाद तारीख और समय के साथ अपना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करें
ये सबकुछ करने के बाद आप वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपने बच्चे को कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने से पहले आपको आइडेंटिटी प्रूफ और सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी, जो रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है।
सरकारी सेंटर पर होगा बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन
बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन सरकारी सेंटर पर होगा। साथ ही निजी अस्पताल में भी आप बच्चे को वैक्सीन लगवा सकते है। सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों को मुफ्त वैक्सीन लगेगी। जबकि निजी अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
