Friday , 11 September 2026

NMML का नाम बदलकर पीएम संग्रहालय करने पर राहुल की प्रतिक्रिया, कहा कुछ ऐसा..

नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर शुरू हुई सियासत के बीच अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने कहा है कि नेहरूजी की पहचान उनके नाम से नहीं, बल्कि उनके कर्म के कारण है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे पत्रकारों ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर सवाल किया। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि, नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से लेह-लद्दाख जाने के लिए निकले हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल (NMML) का नाम बदल दिया है। अब NMML का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) कर दिया गया है.।स्वतंत्रता दिवस पर नाम परिवर्तन को औपचारिक रूप दिया गया था। मोदी सरकार के इस फैसले से कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से भड़की हुई है। कांग्रेस नेता इसे पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत मिटाने का प्रयास बता रहे हैं। वहीं, सरकार ने इस फैसले का बचाव करते हुए अपने तर्क दिए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *