फतेहाबाद, 21 नवंबर(जितेंद्र मोंगा): किसानों के द्वारा फतेहाबाद में लगातार जलाई जा रही पराली को लेकर अब जिला प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। प्रशासन द्वारा पराली जलाने के मामले में 2 किसानों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने गांव ढाणी व चानचक के दो किसान लखविंदर सिंह और धर्मपाल के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार इन किसानों ने अपनी साढे 5 एकड़ जमीन में पड़ी पराली को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद एसडीएम और कृषि विभाग के एडीओ की शिकायत पर दोनों किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन किसानों को गिरफ्तार किया जाएगा।
फिलहाल फतेहाबाद में 1500 के करीब किसानों को कृषि विभाग की ओर से पराली जलाने को लेकर नोटिस दिए जा चुके हैं। वहीं 2600 से अधिक मामले पराली जलाने के फतेहाबाद जिले में सामने आए हैं। लेकिन अब प्रशासन की ओर से एफ आई आर दर्ज करवाने का सिलसिला शुरू किया गया है। जिसके बाद अब किसान संगठनों का इसको लेकर क्या रुख रहता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
