नेशनल डेस्क: कोरोना की दूसरी लहर देश की बेहद घातक साबित हो रही है। केंद्र और राज्य सरकारें स्थित् से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने चेतावनी दी है कि अगर कोरोना के मामले नहीं रुके तो देश पर महंगाई की मार पड़ सकती है।आरबीआई ने अप्रैल के लिए जारी किए गए बुलेटिन में ये बातें कही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘खाद्य और ईंधन की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ी‘
आरबीआई ने कहा है, पूरे देश में लॉकडाउन लगता है तो इसका असर सप्लाई पर पड़ेगा, जिसके चलते देश में महंगाई बढ़ने का खतरा है। आरबीआई का मामना है कि अगर इस पर काबू नहीं किया गया तो इससे सामान की आवाजाही पर लंबे समय तक प्रतिबंध लग सकता है, जिसका असर सप्लाई चेन पर देखा जा सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित महंगाई मार्च में बढ़कर 5.5 फीसदी हो गई जो फरवरी में 5 फीसदी थी। वहीं खाद्य और ईंधन की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
