Friday , 11 September 2026

CM मनोहर लाल ने राम रहीम को दी गई Z+ सुरक्षा पर कही ये खास बात, कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों

हरियाणा डेस्क: पंचकूला में वित्त भवन के शिलान्यास के बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, वित्त भवन का शिलान्यास नही है इसके अर्थ की गहराई से जाने तो वित्त विभाग की किसी भी सरकार की रीढ़ की हड्डी और नाड़ियों में बहता रक्त के समान है। इससे पहले वित्त विभाग के बैठने की जगह सचिवालय में ही थी लेकिन एक स्थान पर पूरा विभाग आए इसके लिए 2 एकड़ पर पांच मंजिला वित्त भवन बनेगा। सीएम ने कहा करीब 75 करोड रुपए की लागत से करीब 2 साल बाद वित्त भवन बनकर तैयार होगा जिसका आज शिलान्यास हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश में कर्ज पर विपक्ष को लिया आड़े हाथों

कांग्रेस के प्रदेश पर कर्ज के बयान पर सीएम ने कहा कि, कांग्रेस के समय में जब बजट पेश किया गया था तब प्रदेश पर कर्ज ₹98000 हजार करोड़ था। सीएम ने कहा कि, उस वक्त बिजली कंपनियों का भी 28000 करोड़ के करीब कर्ज था जिसको पूर्व सरकार कर्ज में नहीं काउंट नहीं करती थी। सीएम ने कहा हरियाणा के 2020-21 के बजट में कर्ज दो लाख करोड़ था। प्रदेश में आज जो कर्ज है वह एक लिमिट के अंदर है। हरियाणा वित्तीय प्रबंधन के मजबूत पैरामीटर के साथ काम कर रहा है।

राम रहीम की जेड प्लस सुरक्षा पर ये कहा..

गुरमीत राम रहीम की जेड प्लस सुरक्षा पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि,  जो सुरक्षा है उसका फरलो या जेल से कोई संबंध नहीं है। सीएम ने कहा, अगर किसी व्यक्ति को सिक्योरिटी थ्रेट है तो उसको सुरक्षा दी जाती है। कैदी जेल के अंदर रहे या बाहर आए उसको सुरक्षा देना जिम्मेदारी है। जेल के अंदर जेल की सुरक्षा अलग तरह की है। फरलो अगर कैदी को उसके अधिकार के मुताबिक मिली है और उसको अगर सिक्योरिटी थ्रेट है तो सिक्योरिटी देना हमारा फर्ज है। सीएम ने कहा उनकी कोई सुरक्षा की मांग नहीं थी यह सिक्योरिटी थ्रेट के चलते सुरक्षा दी गई है। सीएम ने कहा, आगे कभी अगर समीक्षा होगी और सिक्योरिटी थ्रेट नहीं होगा तो उस पर आगे विचार किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *