Tuesday , 28 July 2026

रास्ते में रोककर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश चढ़े पुलिस कै हत्थे

07 JULY 2020:- फतेहाबाद में पुलिस ने राहगीरों को लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है,,,आपको बता दें पुलिस ने इन बदमाशों को तब गिरफ्तार किया जब ये बदमाशों ने पुलिस की ही गाड़ी को लूटने की कोशिश की,,,ये बदमाश फतेहाबाद में काफी लंबे से रास्ते में लोगों को रोककर हथियारों के दम पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे,,,बताया जा रहा है कि ये तीनों बदमाश रतिया के रहने वाले है,,, जिन्हें पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया है,,,पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की सीआईए विंग को सूचना मिली थी कि गांव सहनाल रोड़ पर तीन युवक हथियारों के साथ छिपे हुए हैं और राहगीरों को लूटने के प्रयास में है,,, सूचना मिलने के बाद गश्त पर चल रही सीआईए स्टॉफ की टीम बताए गए स्थान पर पहुंचे थे,,, पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक युवक उनकी गाड़ी के पास आया और चाकू दिखा कर उन्हें लूटने का प्रयास किया,,, जबकि दूसरे ने पुलिस की गाड़ी के आगे अपना वाहन अड़ा दिया। इस बीच जब पुलिस ने गाड़ी के अंदर की लाइट जगाई तो, पुलिस कर्मियों को वर्दी में देख तीनों आरोपियों के होश उड़ गए और तीनों ने भागने का प्रयास किया,,, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तीनों को मौके पर ही काबू कर लिया,,, आपको बता दें पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू, पाइप, राड जैसे हथियार भी बरामद किए हैं,,, और बदमाशों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में जुट गई है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *