Friday , 11 September 2026

दोस्तों के साथ घूमने गई युवती के साथ दुष्कर्म, होटल के वेटर पर लगाए संगीन आरोप

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जयपुरअजमेर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक होटल के कमरे में ठहरी युवती के साथ होटल के ही वेटर के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी ने बताया कि, सोमवार देर रात को जयपुर निवासी एक युवती ने होटल के वेटर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि, वो अपने दो मित्रों के साथ घूमने के लिए उदयपुर जा रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवती के साथ दुष्कर्म
इसी दौरान जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग के छितरोली बस स्टैंड के पास स्थित होटल टर्बन किंग में रूकने के लिए दो कमरे किराए पर लिए और मध्यरात्रि के दौरान जब युवती अपने कमरे में आराम कर थी और उसके दोनों परिचित खाना खाने के लिए होटल के रेस्टोरेंट में गए हुए थे। वहीं, मौका देखकर एक वेटर कमरे में आया और युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Read More Stories:

इसी कड़ी में युवती ने देर रात अपने परिचितों के साथ बगरू थाने पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *