हरियाणा डेस्क: हरियाणा ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत आगे बढ़ते हुए कमाल कर दिया है। दरअसल, हरियाणा को ‘लॉजिस्टिक्स एज एक्रोस डिफ्रेंट स्टेट्स रिपोर्ट’ में दूसरा स्थान मिला है। यह स्थान पाने के लिए प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर चार स्थानों की सीढ़ी चढ़ी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, ‘लॉजिस्टिक्स एज एक्रोस डिफ्रेंट स्टेट्स रिपोर्ट’ हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से वाणिज्य विभाग द्वारा जारी की गई। जिसमें बताया गया कि, ‘आत्मनिर्भर भारत’ में सहयोगी बनते हुए हरियाणा ने एक बड़ी छलांग लगाई है। रिपोर्ट में यह उल्लेख था कि, राज्य सरकार के प्रयासों से इस बार 4 स्थानों की सीढ़ी चढ़ते हुए हरियाणा ने यह स्थान प्राप्त किया है। लॉजिस्टिक्स एज एक्रोस डिफ्रेंट स्टेट्स रिपोर्ट में हरियाणा के अलावा कुछ और राज्यों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
