हरियाणा डेस्क: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने यूक्रेन और रूस मामले को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कई अहम बतों का जिक्र किया है। जिसमें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों व कई युवाओं को देश में वापस लाने की बात कही गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
ये लिखा रणदीप सुरजेवाला ने..
- यूक्रेन में फंसे इन 18,000 भारतीयों के समक्ष पहली बड़ी समस्या यह है कि यूक्रेन से भारत के लिए फ्लाइट की संख्या बहुत सीमित है और अचानक मांग में हुई बढ़ोत्तरी के कारण पाइ की टिकट के रेट पांच से छह गुणा बढ़कर ढाई से साढ़े तीन लाख तक जा चुके हैं।
- ऐसी परिस्थितियों में एक कल्याणकारी राज्य के रूप में हमारी सरकार का यह दायित्व बनता है कि यथासंभव मदद पहुंचाकर इनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी, अंतर्राष्ट्रीय तनाव सदैव मानवता के समक्ष चुनौतियां खड़ी करते हैं। यूक्रेन में इस समय लगभग 18 हज़ार भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें से लगभग 2000 अकेले हरियाणा से हैं। - यूक्रेन में फंसे इन दो हज़ार हरियाणवियों में से अधिकतर युवा छात्र हैं, जो वहां मेडिकल इत्यादि की पढ़ाई करने गए हुए हैं। इन छात्रों की पढ़ाई तो पहले से ही कोविड संकट के कारण बाधित चल रही थी, ऊपर से वर्तमान हालातों ने स्थिति को और बिगाड़कर रख दिया है।
- वहां यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय इस समय रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध की आशंका के चलते तनाव में हैं और यहां उनके परिजन अपने बच्चों तथा सगे-सम्बन्धियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
- भारतीय दूतावास इन लोगों को निरन्तर सम्पर्क बनाए रखने और यथाशीघ्र यूक्रेन छोड़ देने की सलाह दे चुका है। ये लोग वहां से आना भी चाहते हैं, लेकिन इनकी वापसी की कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण वहां से निकल नहीं पा रहे।
- यूक्रेन में फंसे इन 18,000 भारतीयों के समक्ष पहली बड़ी समस्या यह है कि यूक्रेन से भारत के लिए फ्लाइट की संख्या बहुत सीमित है और अचानक मांग में हुई बढ़ोत्तरी के कारण पाइ की टिकट के रेट पांच से छह गुणा बढ़कर ढाई से साढ़े तीन लाख तक जा चुके हैं।
- ऐसी परिस्थितियों में एक कल्याणकारी राज्य के रूप में हमारी सरकार का यह दायित्व बनता है कि यथासंभव मदद पहुंचाकर इनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
