Friday , 11 September 2026

फिर फूटा किसानों का गुस्सा: जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा डेस्क:  किसानों का एकबार फिर गुस्सा देखने को मिला है। दरअसल, मृत किसानों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर कुंडली में आंदोलनरत किसानों के एक जत्थे ने रविवार को जुलूस के रूप में दिल्ली के जंतर मंतर की ओर प्रस्थान किया। सिंघु बॉर्डर के पास ही किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और वापस जाने को कहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों को लिया हिरासत में

जब किसान जंतर मंतर की ओर जाने पर अड़ गए तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सोनीपत पुलिस के हवाले कर दिया। कुंडली थाना पुलिस किसानों को थाने ले गई और वहां से रिहा कर दिया। सरकार से समझौते पर संयुक्त किसान मोर्चा से अलग राय रखने वाले करीब 50 किसानों के एक जत्थे ने आंदोलन स्थगित होने के बाद से ही वापसी की बजाय कुंडली बॉर्डर के पास धरना शुरू कर दिया था। इनमें से 26 किसानों ने खुद को जंजीरों में बांध रखा है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *