इंद्री 16 अप्रैल2019 : राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज मंगलवार को इंद्री की अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेने पहुंचे। मंत्री कर्णदेव कंबोज के पहुँचने पर मंडी आढ़तियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंडी का निरक्षण करने के बाद मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आढ़तियों ने मंत्री जी को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने आढ़तियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि अनाज मंडी में अभी गेहूं की आवक में देरी हो रही है क्योंकि मौसम में नमी की वजह के कारण अभी गेहूं निकालने का काम पूर्ण रूप से नहीं चल पा रहा है उन्होंने जोर देकर कहा कि गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा किसान किसी तरह की चिंता ना करें उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की गेहूं खरीद में किसानों को किसी भी तरह की कोई भी कोताही नहीं बरती जायगी। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
