Thursday , 10 September 2026

Haryana के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा के 16 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इस बूंदाबांदी से दिन के अधिकतम तापमान में कमी तो जरूर आएगी, लेकिन धान के काश्तकारों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बारिश से उनकी सूखी फसल के भीगने का खतरा बन गया है। राज्य की मंडियों में 1509 किस्म के धान की आवक के बाद अब पीआर धान भी आना शुरू हो गया है। हरियाणा के उत्तर, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिलों में अलर्ट किया गया है। इनमें पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।


राज्य में मौसम 19 सितंबर तक परिवर्तनशील बने रहने के आसार हैं। 16 से 18 सितंबर के दौरान बीच-बीच में उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। राज्य के पश्चिमी जिलों मे कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद ही राज्य के तापमान में हल्की गिरावट होना संभावित है। साथ ही लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *