नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जहां कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, तो वहीं अब उन्होंने दावा किया कि कई राज्यों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए यह सवाल भी किया कि आखिर ये कैसे अच्छे दिन हैं?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ट्वीट कर ये कहा..
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, ”कई राज्यों में मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा। महामारी में जब सरकार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी, तब मजदूरों के हक का पैसा भी मारा जा रहा है।” राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”झूठे जुमलों के परे एक दुनिया है जहां कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा- ये कैसे अच्छे दिन?”
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
