Saturday , 25 July 2026

राहुल गांधी ने ‘बेरोजगारी दिवस’ पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, कहा कुछ ऐसा

नेशनल डेस्क शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर देशभर में मनाया जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।  उन्होंने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की जरूरत ही नहीं पड़ती अगर भाजपा जनता के लिए काम करती- मित्रों के लिए नहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन

दरअसल, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। इस मौके पर भाजपा 20 दिनों का सेवा समर्पण अभियान चलाने की तैयारी कर रही है तो यूथ कांग्रेस इसे बेरोजगारी दिवस के तौर पर मना रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस नाम का टॉपिक ट्रेंड हो रहा है, जिसमें उनसे ‘2 करोड़ नौकरियां कहां हैं’ पूछा जा रहा है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *