Saturday , 12 September 2026

मोदी कैबिनेट विस्तार पर राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, कहा कुछ ऐसा..

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर निशाना साधते रहे हैं। तो वहीं अब उन्होंने मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद केंद्र को फिर आड़े हाथों लिया है। मंत्रिमंडल में नए बदलाव और कुछ मंत्रियों के बाहर किए जाने पर राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है। मनसुख मंडाविया को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा, क्या इसका मतलब वैक्सीन की कमी नहीं है? राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में #Change इस्तेमाल किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें, राहुल गांधी केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहते हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में वैक्सीन की खुराक की ‘कमी’ को समाप्त करने के लिए कई बार अनुरोध किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *