Saturday , 25 July 2026

राहुल गांधी को चुनाव आयोग से मिली क्लीनचिट, अमित शाह को बताया था हत्या का आरोपी

2 मई 2019 नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन  मामले में क्लीनचिट दे दी है. राहुल गांधी को चुनाव आयोग की तरफ से यह क्लीनचिट अमित शाह पर दिए गए बयान को लेकर दी गई है। राहुल गांधी ने जबलपुर के सिहोरा में अमित शाह को हत्या का आरोपी बताया था। ईसी अधिकारियों ने राहुल गांधी को क्लीनचिट देते हुए कहा, ‘शिकायत की विस्तृत जांच की गई और जबलपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजे गए भाषण की पूरी प्रतिलिपि की जांच के बाद, आयोग का विचार है कि आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है। ‘ बता दें कि राहुल गांधी ने 23 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सिहोरा जिले में एक चुनावी रैली के दौरान यह कथित टिप्पणी की थी। भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए गांधी ने कथित तौर पर कहा था, ‘हत्या आरोपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। वाह, क्या शान है!’ भाजपा ने इस टिप्पणी के बारे में ईसी को शिकायत की थी। शाह ने इस टिप्पणी का कड़ा खंडन किया गया था और विपक्षी नेता के ‘कानूनी ज्ञान’ पर सवाल उठाये थे और कहा था कि इस ‘फर्जी’ आरोप को अदालत ने बहुत पहले ‘राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए खारिज कर दिया था।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *