बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके होने वाले पति आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आज शनिवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए और पूजा की। बता दें कि मीडिया की खबरों के मुताबिक, दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों आज शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे उज्जैन के एक होटल नाम के एक में कुछ देर रुके और दोपहर एक बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने मंदिर के नंदी हॉल से भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया। राघव ने धोती और परिणीति ने साड़ी पहनी हुई थी। दोनों ने महाकाल के पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच आधा घंटा शांति पाठ पूजन किया। दोनों मंदिर में करीब घंटा से अधिक रहे. राघव ने जय महाकाल का जयकारा लगाया और इसके बाद यहां से रवाना हो गए।
बता दें इसी साल 13 मई को परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली में सगाई की थी। इसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
