Friday , 30 October 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारी मतों से किया जीत का दावा, सोनीपत लोकसभा से लड़ रहे चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत से लड़ रहे चुनाव, भारी मतों से जीत का किया दावा  
सोनीपत, 25 अप्रैल(संजीव घणघस):  पूर्व मुख्यमंत्री एवं सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत में अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया और उसके बाद अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। अपने चुनावी दौरे के दौरान सबसे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत कोर्ट के बार रूम में पहुंचे, जंहा जिले के अधिवक्ताओ ने पगड़ी पहनकर उनका स्वागत किया और साथ ही उन्हें सोनीपत न्यायालय की आजीवन सदस्यता भी दी।
इसके पश्चात् भूपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकारों से मुखातिब हुए और कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य दिल्ली नहीं बल्कि चंडीगढ़ पहुंचना है। जिसका रास्ता वाया दिल्ली होकर जाएगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान भारी बहुमत से अपनी जीत का दावा किया।    प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *