Saturday , 25 July 2026

वैष्णो देवी मंदिर में अचानक मची भगदड़, अबतक 12 श्रद्धालुओं की मौत कई घायल

नेशनल डेस्क: साल 2022 की शुरुआत में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच हई। इस दौरान मरनेवालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अबतक मरनेवालों की संख्या 12 पहुंच गई है। इसके अलावा 15 लोगों के घायल की खबर सामने आई है। सभी का इलाज कटरा और ककरयाल नारायणा हॉस्पिटल में चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस हादसे के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए भक्तों के लिए दुख जताया है साथ ही घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। साथ ही भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष की ओर से 2-2 लाख रुपये की मुआवजे की राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

बचाव कार्य जारी, लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

बता दें कि बड़ी संख्या में भक्त माता वैष्णों की यात्रा करने के लिए यहां पहुंच थे। इस दौरान मची भगदड़ में मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे पहले 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *