Saturday , 25 July 2026

पंजाब पुलिस एक्शन मोड में, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर रेड

पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में छापे मारे। मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस कार्रवाई की गई। मुक्तसर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों व करीबियों के घर में पुलिस ने रेड की। उनसे गैंगस्टर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं गोल्डी बराड़ के संबंधियों में जो जेल में बंद हैं या जमानत पर आए हुए हैं, उनकी भी रिपोर्ट ली जा रही है। सवेरे से ही पुलिस की कार्रवाई चल रही है। जिले में अलग अलग जगहों पर पुलिस ने नजदीकियों के घर पहुंच चुकी है।

आपको बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू से पाला की हत्या का आरोपी बराड़ कनाडा में छिपा है। बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का है और उसके विरूद्ध हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे लगभग 13 मुकदमे दर्ज हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *