Thursday , 10 September 2026

खेल मंत्री संदीप सिंह ने ‘हमारी आस्था फाउंडेशन’ को सराहा, सागर हत्याकांड मामले पर दी प्रतिक्रिया

हरियाणा डेस्क: सूबे के खेल मंत्री संदीप सिंह खासतौर पर अम्बाला शहर के नागरिक अस्पताल में हमारी आस्था फाउंडेशन के सदस्यों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि, हमारी आस्था फाउंडेशन द्वारा मात्र 5 रुपए में भोजन आमजन को मुहैया करवाना एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस मौके पर उन्होंने हमारी आस्था फाउंडेशन को 2 लाख रुपयों की राशि भेंट की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले पर कहा ऐसा..

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले पर बोलते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सुशील कुमार कुमार द्वारा खुद को इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने के बाद इस तरह का कार्य करना बहुत ही निंदनीय है। मेरी सभी खिलाड़ियों से भी अपील रहेगा कि वह खेल पर ध्यान दे क्योंकि खिलाड़ियों का भविष्य बहुत छोटा होता है। इस दौरान जितना नाम कमा सके उतना ही अच्छा होगा।

वही खेलो इंडिया पर बोलते हुए संदीप सिंह ने कहा कि 21 नवंबर 2021 को इसका उद्घाटन होगा। इसके इलावा ओलंपिक्स भी इसी वर्ष होना है उसी के मद्देनजर खेलो इंडिया का पैटर्न भी उसी तरह से सेट किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *