पंजाब डेस्क: पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। जी हां, पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ा दी है। साथ ही वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान भी किया गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पंजाब में कोविड-19 मामलों में निरंतर और तेज बढ़ोतरी होने के कारण मंत्रिमंडल ने प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे लॉकडाउन लगाने और शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू करने का आज फैसला किया।” बता दें, वर्तमान में, कर्फ्यू पाबंदी प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
