पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी विद्यालयों का वक्त बदल दिया है। नए आदेशों की माने तो 3 अक्टूबर को प्राइमरी स्कूल अब सवेरे 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक खुलेंगे, जबकि मिडिल, हाई और इंटर के स्कूलों का वक्त सवेरे 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके साथ ही मौसम में बदलाव के चलते ये निर्णय़ लिया गया है। पहले विद्यालय सवेरे 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहते थे।
बता दें, हर साल अक्टूबर महीने में सरकारी स्कूलों का वक्त बदल दिया जाता है। पहले स्कूल सवेरे 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलते थे। स्कूलों के वक्त में बदलाव से छात्रों और टीचरों को आवागमन में राहत मिलेगी क्योंकि मौसम में बदलाव के साथ ही सुबह से ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।
बीते वर्ष 2022 में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं के कारण राज्य सरकार ने राज्य के सारे शैक्षिक संस्थानों को सुबह 10 बजे से खोलने का आदेश जारी किया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
