पंजाब के मुक्तसर साहिब में यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई। जानकारी के अनुसार यह बड़ा हादसा मंगलवार को हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार कई अन्य लोग घायल भी हुए।
मुक्तसर साहिब: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब और कोटकपुरा रोड पर वारिंग गांव के पास एक बड़ी सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई। जानकारी के अनुसार यह बस श्री मुक्तसर साहिब से करीब एक बजे रवाना हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, यह बस यात्रियों से भरी हुई थी और भारी बारिश और तेज रफ्तार के चलते नियंत्रण खो बैठी। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम लगातार जारी है।
बता दें, नहर पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के कारण बस का आधा हिस्सा नहर में गिर गया, जबकि आधा हिस्सा बाहर पुल पर रह गया। इस घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गये. जानकारी यह भी मिल रही है कि कई घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि बस में कितने यात्री थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
