Sunday , 26 July 2026

सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी बस्तियों में आग

पुणे28नवंबर : .पुणे शहर के शिवाजीनगर इलाके के पाटिल स्टेट लेन नंबर तीन में स्थित एक झुग्गी बस्ती में आज दोपहर भीषण आग लग गई। जानकारी अनुसार इस अग्निकांड में करीब 10 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। आग लगने बाद सुचना मिलते ही पर दमकल की 2 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां और कई एम्बुलेंस पहुंची हुई हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक यह लेवल तीन की आग है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। वही मिली जानकारी के अनुसार बस्ती में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि जांच में सामने आया है कि आग सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी है।इस भीषण आग को बुझाने के लिए पुणे, पिंपरी और खड़की कैंटोनमेंट की अग्निशामक दल पहुंच चुकी है। आग लगते ही आसपास की अफरा-तफरी मच गयी थी। आसपास के लोग अपने घरों से गैस सिलिंडर हटाने में जुटे है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी है। हालांकि, अग्निशामक दल द्वारा किसी को भी घटनास्थल पर जाने नहीं दिया जा रहा है। आग के बाद पूरे इलाके में धुंआ फैला देखा जा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *