सोनीपत, हरियाणा: हरियाणा के सोनीपत जिले की 77 साल की बुजुर्ग दादी शबो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपनी उम्र को मात देते हुए ये दादी आज भी फिटनेस और जज्बे के मामले में युवाओं को टक्कर देती हैं। पोते के साथ रोजाना कसरत, योगा और तैराकी करने वाली ये दादी ग्रामीण इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!77 साल की उम्र में भी सक्रिय और फिट
गांव हुल्लाहेडी की रहने वाली दादी शबो ने बताया कि उन्होंने 10 साल की उम्र से तैराकी शुरू कर दी थी। आज 77 साल की उम्र में भी वे अपने पोते के साथ नदी में छलांग लगाकर तैराकी करती हैं। उनका कहना है कि देशी खाना और देसी तरीके से जीवनशैली अपनाने की वजह से वे स्वस्थ और बीमारियों से दूर हैं।
गंगा नदी भी तैरकर पार की, लोगों की जान भी बचाई
दादी शबो ने बताया कि उन्होंने गंगा नदी को भी तैरकर पार किया है। साथ ही, वे तीन लोगों को डूबने से बचाने वाली हीरोइन भी हैं। उनका यह साहस और जज्बा सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दादी के पोते चिरांग ने कुछ दिन पहले उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और दादी के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। बेटे संदीप ने बताया कि वे दादी के लिए विशेष रूप से देशी खाना तैयार करते हैं, और दादी के पोते का खाना भी अलग से बनाया जाता है। संदीप का सपना पहलवान बनने का है और दादी भी उसे पूरा समर्थन देती हैं।
दादी शबो का संदेश: देसी खाना और साधारण जीवन ही सेहत की कुंजी
दादी शबो का मानना है कि बीमारियों का मुख्य कारण फास्ट फूड है। वे कहती हैं कि देसी खाना और देशी तरीकों से जीवन बिताने से ही स्वस्थ रहना संभव है। युवा पीढ़ी को भी उनकी बातों से सीख लेने की जरूरत है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
