Thursday , 17 September 2026

प्रियंका गांधी का कैप्टन पर निशाना, बोलीं- सरकार पंजाब से नहीं बल्कि दिल्ली से BJP चला रही थी

पंजाब डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब के कोटकपूरा में ‘नवी सोच नवा पंजाब’ रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रियंका ने कहा कि हमारी यहां 5 साल से सरकार है। यह सही है कि उस सरकार में कुछ कमियां थीं। कईं रास्ते में भटक गए। उन्होंने कहा कि वह सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी और दिल्ली में वह कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा चलने लग गई।

हमें पता चला था कि कुछ गलत हो रहा था- प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि हमें पता चला था कि कुछ गलत हो रहा था। वह जो छुपी हुई सांठगांठ थी अब वह खुले में आ गई। इसलिए हमें वह सरकार बदलनी पड़ी। हमने नेतृत्व बदल दिया। हमें चनरजीत सिंह चन्नी मिले, जो आप में से एक हैं। वह आपकी समस्याओं को जानते और महसूस करते हैं।प्रियंका ने कहा कि आज आपकी पावन धरती पर आकर बहुत खुशी हो रही है। मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई है। मुझे पंजाबियत की समझ है। आप की खुद्दारी, सच, सेवा की भावना है.. मैं जानती हूं। मैं पंजाबी के बारे में बात करना चाहती हूं। मैंने किसानों के विरोध में इसे देखा है। कई लोगों की जान गई, लेकिन आपने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी। यह पंजाबियत है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *