एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश के भिंड में एक हादसा हो गया। यहां वायुसेना का एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में पायलट घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी और भिंड इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, विमान जिले के मनकाबाग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान का पायलट सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विमान में आग लग गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं, वायुसेना ने एक बयान में कहा कि मिराज 2000 विमान में आज सुबह सेंट्रल सेक्टर में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का अनुभव हुआ। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
