इंदौर 14 May 2019 : चुनावी घमासान के बीच मध्य प्रदेश के दौरे पर गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने राफेल के बहाने प्रधानमंत्री के रडार वाले बयान पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में कहा कि राफेल का कॉन्ट्रैक्ट ऐसे आदमी को दे दिया जिसने कभी प्लेन नहीं बनाया, उन्होंने सोचा कि मौसम क्लाउडी (आसमान में बादल) है, किसी को पता नहीं चलेगा. प्रियंका गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी और वन अधिकार कानून के जरिए भी मोदी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी की राजनीति की सच्चाई सामने आने के बाद अब वह जनता के रडार पर आ गये हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रियंका गांधी ने कहा, ”वह इतने बड़े रक्षा विशेषज्ञ हैं कि उन्होंने खुद तय कर लिया जहाज कौन बनाएगा। जिसने कभी जिंदगी में जहाज नहीं बनाया वो बनाएगा। उसको जमीन भी दे दी, उसको कॉन्ट्रैक्ट भी दे दिया। एचएएल से बनवाया नहीं जिसने पचासों साल जहाज बनाया। इतने बड़े रक्षा विशेषज्ञ हैं उन्होंने सोचा ऐसा काम करेंगे, मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे। ”प्रियंका गांधी ने कहा, ”कांग्रेस सरकार ने जो अच्छे काम आदिवासियों और गरीबों के लिए किए थे, मोदी जी ने उन्हे नष्ट करने का काम किया है। कांग्रेस ने वन अधिकार कानून बनाया था लेकिन मोदी जी ने उसे समाप्त कर दिया। मोदी जी ने मनरेगा को कमजोर कर दिया। नोटबंदी और जीएसटी से शहरों में रोजगार समाप्त हुए। जब गांव के लोग रोजगार की तलाश में शहर छोडकर गांवों में गए तो मोदी जी ने मनरेगा को कमजोर कर दिया। मोदी जी की सरकार में किसानो,नौजवानों,महिलाओं को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है। मोदी जी की सरकार में पांच करोड रोजगार घटे है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
