जींद के रानी तालाब में एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है और शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जींद शहर के बीचों बीच स्थित रानी तालाब में यह तैरता हुआ शव लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का मालूम होता है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद यहाँ से गुजर रहे स्कूली बच्चों ने जब शव को देखा तो उन्होंने आस-पास के लोगों को तैरते हुए शव की सुचना दी। सूचना मिलते ही DSP रामभज अपनी टीम के साथ तालाब पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया। पुलिस ने अपने स्तर पर शव की शिनाख्त के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
