नेशनल डेस्क: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि, 29 जुलाई 2021 की शाम 4.30 बजे देश को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 पर देश को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री एनईपी (National Education Policy 2020) के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर इसके अंतर्गत किए जा रहे सुधारों को लेकर संबोधित करेंगे। साथ ही, पीएम मोदी एनईपी 2020 के अंतर्गत निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कई अभियानों की भी शुरूआत करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति निर्माताओं, शिक्षकों और छात्रों को भी संबोधित करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories
लो जी ! WhatsApp को टक्कर देने आ गया भारत का अपना Sandes App, जानें इसके फीचर्स !
शिक्षा मंत्री ने भी दी थी जानकारी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनईपी लागू होने का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात की पुष्टि की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, आगामी 29 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनईपी लागू होने का एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
सावधान ! कोविड नियम टूटे तो फिर से घरों में होना पड़ेगा बंद, इस राज्य ने भी लिया बड़ा फैसला
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
