Sunday , 26 July 2026

अस्पताल में दिखा लालू का अलग अंदाज

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व में कुछ तो ऐसी खास बात है जो वह जहां भी जाते हैं अपनी एक अलग ही छाप छोड़ जाते हैं। इस समय लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। गुरुवार को लालू की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अस्पताल की नर्सों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहें हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के मामले में रांची की होटवार जेल में सजा भुगत रहें हैं इसी दौरान तबीयत खराब होने के कारण उन्हे रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिस्‍टुला के ऑपरेशन के बाद लालू यादव ने खांसी की शिकायत की थी। डॉक्‍टरों ने जब लालू प्रसाद का अल्‍ट्रासाउंड किया तो उनकी दाहिनी किडनी में स्‍टोन की पुष्‍टि हुई।

 

सोमवार को चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया गया है। लालू की सजा का ऐलान शनिवार को हो सकता है। लालू को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेजा जा सकता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *