Thursday , 10 September 2026

भगवान के दरबार में पुजारी की हत्या, हैवानों ने पीट-पीट कर मार डाला

मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के शिवपुरी से हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक मंदिर के पुजारी बाबा की भगवान के प्रसाद को लेकर हैवानों ने बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, सप्ताह भर पहले खूबत बाबा मंदिर पर पूजा अर्चना करने गए पुरानी शिवपुरी निवासी खेमचंद्र रजक के परिवार के लोगों और दोस्तों ने वहां के पुजारी संतोष पुत्र हेतराम शिवहरे की प्रसाद के लिए निर्मम मारपीट कर दी जिसके चलते उसकी हत्या हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ऑफिस का घेराव करने की योजना
जानकारी के मुताबिक, लाश के ग्वालियर से शिवपुरी आने पर आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए एसपी ऑफिस का घेराव करने की योजना कुछ लोगों द्वारा बनाई गई थी। इस बात की जानकारी पुलिस को लग गई, जिस पर एसडीओपी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर लाश को नवग्रह मंदिर पर ही रोक दिया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद उचित कार्यवाही के आश्वासन के बाद परिजन बिना किसी प्रदर्शन के अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।

Read More Stories:

मृतक संतोष के पिता की काफी पहले मृत्यु हो गई थी और छोटा भाई भी कुछ साल पहले एक हादसे में मौत के आगोश में समा गया था। संतोष की चार बहनों में से तीन की शादी हो गई थी, एक बहन और मां संतोष के सहारे ही थीं। बताया जा रहा है कि संतोष ने भी उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए शादी नहीं की थी। अब संतोष की मौत के बाद वह दोनों बेसहारा हो गईं हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *